
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान को तगड़ा झटका
पूर्व CM की पार्टी के 7 वरिष्ठ नेताओं को अदालत ने सुनाई सजा
चंडीगढ, 23 जुलाई (विश्ववार्ता)पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सात वरिष्ठ नेताओं को लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत (ATC) ने 9 मई 2023 की हिंसा से जुड़े मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि यह हिंसा इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की थी, जिसमें सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था। आइए खबर में विस्तार से जानते है…
अदालती दस्तावेज़ों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जिन नेताओं को दोषी ठहराया गया है, उनमें सीनेटर एजाज चौधरी – पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद,सरफराज चीमा – पंजाब के पूर्व राज्यपाल, डॉ. यास्मीन राशिद – पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और महिला विंग की प्रमुख, महमूदुर राशिद – पूर्व प्रांतीय मंत्री, एडवोकेट अजीम पाहत – पार्टी के कानूनी सलाहकार शामिल हैं। वहीं इसके अलावा दो अन्य नेताओं को भी इसी मामले में दोषी ठहराया गया है, लेकिन मीडिया में प्रमुखता से ऊपर दिए गए पांच नाम ही सामने आए हैं। हालांकि, एक राहत की खबर यह रही कि अदालत ने पीटीआई के उपाध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को इस केस में बरी कर दिया है।
बता दें कि इन आरोपी नेताओं पर आतंकवाद, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, हिंसा भड़काने और सेना पर हमले की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। अदालत ने सबूतों, वीडियो फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर उन्हें दोषी ठहराया।





















