Peru Plane Crash: Nazca के ऊपर दर्दनाक हादसा
इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
दिल्ली, 2 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पेरू के नाजका शहर के पास शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नाज़का लाइन्स (Nazca Lines) दिखाने जा रही एक टूरिस्ट फ्लाइट खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्लेन में सवार चालक दल समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई। प्लेन हादसे की पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने की है।
नाज़का नगर प्रशासन ने फेसबुक पर जारी बयान में बताया कि विमान पर्यटकों को नाज़का लाइन्स की हवाई सैर कराने के लिए उड़ान पर था। नाज़का लाइन्स पेरू के रेगिस्तान में बनी विशाल जियो-ग्लिफ़ (Geoglyphs) हैं, जिन्हें सैकड़ों साल पहले वहां के मूल निवासियों ने बनाया था। इन विशाल आकृतियों में विभिन्न जानवरों के चित्र दिखाई देते हैं, जिन्हें पूरी तरह केवल हवाई जहाज या विशेष व्यूइंग टावर से ही देखा जा सकता है।
अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान ने पास के इका (Ica) शहर से उड़ान भरी थी। इस विमान का संचालन पेरू की निजी एयरलाइन एयरोडियाना (Aerodiana) कर रही थी। एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी पिछले 14 सालों से सेसना ग्रैंड कारवां (Cessna Grand Caravan) विमान के जरिए नाज़का लाइन्स के ऊपर दर्शनीय (Scenic) उड़ानों का संचालन कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























