
Intarnational News: पाकिस्तान सरकार ने जनता के गुस्से को देखते हुए पेट्रोल के दाम किए कम
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 4 अप्रैल, (विश्व वार्ता) पेट्रोल के दाम में 137 रुपये की बढ़ोतरी के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा था। जिसके बाद पेट्रोल का दाम 520.41 रुपये प्रति लीटर हो गया था। इस फैसले के बाद जनता सरकार का विरोध कर रही थी। जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने जनता के गुस्से के आगे झुकते हुए पेट्रोल के दाम में 80 रुपये की कमी कर दी है। जिसके बाद पेट्रोल का दाम अब 378.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है। Pakistan government reduces petrol price in view of public anger
लेकिन साथ ही आपको यह भी बता दें कि पेट्रोल के साथ-साथ पाकिस्तान सरकार ने डीज़ल के दाम में भी बढ़ोतरी की थी। सरकार ने हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) के दाम ₹184.49 बढ़ाकर ₹520.35 प्रति लीटर कर दिए थे। जनता के विरोध के बाद सरकार ने पेट्रोल के दाम तो कम कर दिए हैं लेकिन डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी में कोई कमी नहीं की है। Intarnational News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















