
कौन हैं भारतीय नर्स Nimisha Priya जिसे इसी महीने यमन में दी जाएगी फांसी
आखिर क्या है जुर्म ?
बताया जाता है कि मामले के कई साल बाद उन पर लगे आरोप साबित हुए। इसके बाद यमन के कानून के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई है। निमिशा को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
पासपोर्ट को महदी से वापस पाने के लिए निमिषा ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। लेकिन बेहोशी के इंजेक्शन का डोज ओवरडोज में बदल गया, और महदी की मौत हो गई। इसके बाद निमिषा ने अपनी कलीग हनान के साथ मिलकर महदी के शरीर के टुकड़े कर डाले और उसकी शरीर को पानी के टैंक में फेंक दिया। बता दें कि हनान यमनी नागरिक है। इस मामले में साल 2018 में निमिषा को मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि हनान को आजीवन कैद हुई थी। निमिषा का एक 8 साल का बेटा भी है। निमिषा साल 2018 से ही यमन के सना में काम कर रही है।





















