
India vs England के बीच तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी
100 से पहले इंग्लैंड के इतने बल्लेबाज पेवेलियन मे बैठे
चंडीगढ, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लॉड्र्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को मैच का चौथा दिन है।
लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। जो रूट 17 और बेन स्टोक्स 2 रन पर नाबाद हैं।
हैरी ब्रूक (23 रन) को आकाश दीप ने बोल्ड कर दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्रॉली (22 रन) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। जबकि, मोहम्मद सिराज ने ओली पोप (4 रन) और बेन डकेट (12 रन) को पवेलियन भेजा।
इंग्लिश टीम ने आज 2/0 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। पहली पारी में किसी टीम को बढ़त नहीं मिली, इनमें भारत और इंग्लैंड की टीमें एक समान 387-387 के स्कोर पर ऑलआउट हुईं।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।






















