
Prime Minister Narendra Modi डिब्रूगढ़ में हाइवे पर बनी आपात लैंडिंग पट्टी का करेंगे उद्घाटन
देश की सामरिक शक्ति में आज जुड़ने जा रहा है नया अध्याय
गुआहाटी, 14 फरवरी,(विश्ववार्ता) गुआहाटी। Prime Minister Narendra Modiअसम के डिब्रूगढ़ में हाइवे पर बनी आपात लैंडिंग पट्टी का उद्घाटन करेंगे, जो अब वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बनेगी और जहां राफेल व सुखोई जैसे लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे, देश की सामरिक शक्ति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनी आपात लैंडिंग सुविधा पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की लैंडिंग के साथ ही हाइवे पर स्थित यह पट्टी वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी 4.2 किलोमीटर लंबी यह हवाई पट्टी पूर्वोत्तर की पहली ऐसी सुविधा है, जहां से आपात स्थितियों में वायुसेना के लड़ाकू व परिवहन विमानों का संचालन किया जा सकेगा। मोरान बाईपास पर तैयार की गई यह सुविधा दूरदराज के क्षेत्रों में मानवीय सहायता व आपदा राहत अभियानों के दौरान भी अहम साबित होगी। यह पट्टी राफेल और सुखोई जैसे 40 टन वजनी लड़ाकू विमानों और 74 टन तक भारी मालवाहक विमानों का वजन सह सकती है। मोरान बाईपास पर स्थिति यह हवाई पट्टी रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीन सीमा के बहुत करीब हैं। यहां चाबुआ और तेजपुर जैसे मुख्य एयरबेस है, जहां तकनीकी समस्या होने पर इन पट्टियों से भी दुश्मन को जवाब दिया जा सकता है। Prime Minister Narendra Modi
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























