बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर का निधन
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
नेताओं ने नाना को किया नमन
मुंबई, 8 अक्टूबर, 2026 (विश्व वार्ता): हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 75 साल के थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें गोवा में अपने घर पर सीरियस हार्ट अटैक आया, जिसके बाद वह बेहोश पाए गए और उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। नाना के निधन पर पीएम मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने उन्हें याद किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिग्गज अभिनेता और अपने करीबी दोस्त नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन की दुखद खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और दिल टूट गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शोक जताया।
नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर साल्कर ने ANI को बताया कि मेडिको-लीगल केस दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
नाना पाटेकर ने कई दशकों तक हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके रोल खास तौर पर याद किए जाते हैं। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























