Amritsar: लुहारका रोड के पास एक प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद
चंडीगढ 12 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) अमृतसर में लुहारका रोड के पास एक प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद हुई है। मिलिट्री इंटेलिजेंस, अमृतसर के अधिकारियों की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह हथियार बरामद किया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 11 अक्टूबर, 2026 को कंबोह पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25(8), 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। Amritsar: Assault rifle recovered from a plot near Luharka Road
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 11 अक्टूबर को ASI सरवन सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मीराकोट खुर्द में पेट्रोलिंग कर रहे थे और संदिग्ध लोगों की तलाश कर रहे थे। इस दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस, अमृतसर के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और बताया कि लुहारका रोड पर स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के पास एक प्लॉट में जानलेवा हथियार या गोलियां छिपी हो सकती हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























