Engineering Department of Chandigarh Administration ने सरकारी आवासों की मरम्मत, नवीनीकरण और रखरखाव से संबंधित शिकायतों के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू
चंडीगढ, 12 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने सरकारी आवासों की मरम्मत, नवीनीकरण और रखरखाव से संबंधित शिकायतों के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। निवासी ई-आवास पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विभाग के अनुसार निवासी सिविल, बिजली, जन स्वास्थ्य और बागवानी सेवाओं से संबंधित शिकायतें *e-Awas Chandigarh वेबसाइट* और *ई-आवास मोबाइल ऐप (Android/iOS)* पर दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही वह संबंधित जेई को भेज दी जाती है और उसकी स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है।
समय पर समाधान न होने पर शिकायत स्वत: उच्च अधिकारियों को फॉरवर्ड हो जाएगी, ताकि जवाबदेही तय हो सके।
शिकायत के 3 विकल्प:
*ऑनलाइन:* ई-आवास पोर्टल / ऐप पर लॉग-इन कर
*फोन पर:* 24×7 कंट्रोल रूम नंबर *0172-2742370* या *9465475020* पर
*बूथ पर:* कार्य दिवसों में निर्धारित शिकायत बूथ/केंद्र पर जाकर
प्रशासन का कहना है कि इस पहल से शिकायत दर्ज करने में समय कम होगा और समाधान में पारदर्शिता आएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























