लुधियाना में इमिग्रेशन ऑफिस पर फायरिंग
चंडीगढ 12 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में मौजूद ‘राइटवे वीज़ा कंसल्टेंट्स’ के ऑफिस पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे शख्स ने ऑफिस को टारगेट करके दो-तीन गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित को पहले भी धमकियां मिल रही थीं और पैसे मांगे जा रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर दो अनजान बदमाश आए। पीछे बैठे शख्स ने ऑफिस पर दो-तीन गोलियां चलाईं। मॉडल टाउन SHO गुरशिंदर कौर ने बताया कि घटना देर रात हुई। पुलिस फिलहाल आस-पास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पीड़ित का बयान दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी जांच और कार्रवाई चल रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























