
सिराज ने दी डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि
चंडीगढ, 12 जुलाई (विश्ववार्ता)लिवरपूल से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में अचानक मौत हो गई। भारतीय टीम को बर्मिंघम में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने तरीके से लिवरपूल फुटबॉलर के डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि दी है. तेज गेंदबाज ने दूसरे सेशन में लॉर्ड्स के दूसरे दिन जेमी स्मिथ को आउट किया. इस सफलता को ’20’ नंबर दिखाकर और फिर दोनों हाथों को आसमान की ओर उठाकर मनाया. और पुर्तगाली फॉरवर्ड को श्रद्धांजलि दी. उनकी मौत पिछले सप्ताह एक कार दुर्घटना में हो गई थी. इस दुखत घटना के सामने आने से पूरी दुनिया शॉट में है.
बीसीसीआई ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सिराज को डिओगो जोटा पर बात करते देखा गया। उन्होंने कहा- ‘आखिरी मैच में जब हम लोग आ रहे थे तब पता चला था कि डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत हो गई। मैं पुर्तगाल का प्रशंसक हूं क्योंकि सीआर7 (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) भी उसी टीम से खेलते हैं। मैं बहुत भावुक हूं।’ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सिराज ने जोटा को अपना विकेट समर्पित किया था और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके विषय में उन्होंने कहा- ‘मुझे पिछले मैच में करना था लेकिन नहीं हो सका। जिंदगी अप्रत्याशित है। हम किसके लिए लड़ रहे हैं। हम किसके लिए कर रहे हैं। कल का ही पता नहीं है। जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है। मैं चौंक गया, मुझे समझ नहीं आया ये कैसे हो गया।’






















