बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की Metro In Dino का ट्रेलर हुआ रिलीज
रिलीज़ की तारीख याद रखें
चंडीगढ़, 5 जून (विश्व वार्ता) बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘मेट्रो…इन दिनों’ 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने किया है। संगीत प्रीतम का है, जो इस बार भी दिलों की गहराइयों में उतरने के लिए तैयार है।
बता दें कि फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के 3 मिनट 17 सेकंड के इस ट्रेलर देखकर लग रहा है कि हर कपल की लव स्टोरी में कुछ न कुछ गड़बड़ चल रही है. ट्रेलर देखकर ही पचा चल रहा है कि फिल्म में क्या कहानी देखने को मिलने वाली है. ट्रेलर में हर उम्र और हर अलग तरह के कपल्स दिखाए गए हैं, जिनके बीच अलग-अलग तरह की समस्याएं हैं.























