Lok Sabha MP Meet Heyer ने ‘बरनाला चैंपियन लीग’ का किया शुभारंभ
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, ओलंपियन अवनीत सिद्धू और क्रिकेटर शुभमन गिल के पिता ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
करमजीत अनमोल, जगजीत संधू, निंजा, कुलविंदर बिल्ला और बब्बल राय ने स्वस्थ मनोरंजन के लिए किया प्रेरित
विजेता टीमों के वार्डों और गांवों की तस्वीर बदलने के लिए दिए जाएंगे लाखों रुपये के अनुदान
पहले पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपये और प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम के वार्ड/ ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा
बरनाला, चंडीगढ 09 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) बरनाला के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में अधिक मौके प्रदान करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संगरूर से लोकसभा सांसद स. गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज बरनाला चैंपियन कप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, ओलंपियन अवनीत कौर सिद्धू, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह, एसएसपी मोहम्मद सरफराज़ आलम के साथ-साथ संगीत और फिल्म जगत से करमजीत अनमोल, जगजीत संधू, निंजा, कुलविंदर बिल्ला और बब्बल राय ने विशेष रूप से शिरकत की। ‘Barnala Champion League’
बरनाला चैंपियन कप के उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद मीत हेयर ने कहा कि इस क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेल मैदानों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के दौरान लाखों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 3 लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार 1.5 लाख रुपये, तीसरा पुरस्कार 1 लाख रुपये और चौथा पुरस्कार 51 हजार रुपये होगा।
इसके साथ ही प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम के संबंधित वार्ड या ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के वार्ड या ग्राम पंचायत को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपी लैड्स फंड) से 6 लाख रुपये का इनाम प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट लीग में बरनाला विधानसभा क्षेत्र के वार्डों और गांवों की लगभग 90 टीमें भाग ले रही हैं। ये मैच बरनाला विधानसभा क्षेत्र के चार खेल मैदानों—बाबा काला मेहर स्टेडियम बरनाला, खेल मैदान करमगढ़, खेल मैदान दानगढ़ और खेल मैदान खुड्डी कलां—में आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों की हौंसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। अनुशासन में रहकर ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां पंजाब सरकार युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है, वहीं हम सभी को भी अपने साथियों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि वे गलत संगत का शिकार न हों।
ओलंपियन अवनीत कौर सिद्धू ने बरनाला चैंपियन कप के आयोजन के लिए सांसद मीत हेयर का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसा माहौल एक युवा नेता ही तैयार कर सकता है। उन्होंने कहा कि संगीत और खेल दोनों साथ-साथ चलते हैं, क्योंकि संगीत खेलों के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह भरने का काम करता है। अंत में उन्होंने सरकार से अपील की कि जिस तरह अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, उसी तरह भविष्य में शूटिंग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएं।
लखविंदर सिंह गिल ने बच्चों को खेलों से जोड़ने में उनके माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
इस अवसर पर संगीत और फिल्म जगत से जुड़े करमजीत अनमोल, जगजीत संधू, निंजा, कुलविंदर बिल्ला और बब्बल राय ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की पंक्तियां गाकर खिलाड़ियों और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में उन्होंने लोगों को खेलों से जोड़ने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोगों में मेयर हसनप्रीत भारद्वाज, हलका इंचार्ज हरिंदर धालीवाल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राम तीरथ मन्ना, मार्केट कमेटी बरनाला के चेयरमैन जसविंदर सिंह संघेड़ा, मार्केट कमेटी धनौला के चेयरमैन गुरजोत सिंह भट्ठल, चेयरमैन बलाक समिति जगदेव मान और मैंबर जिला योजना बोर्ड इशविंदर सिंह जंडू शामिल थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















