
Haryana में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला टीचर को कुचला
10 साल के बेटे की मां, परिवार में हाहाकार
चंडीगढ, 7 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक महिला टीचर की मौत हो गई. दरअसल यह हादसा मुखीजा कॉलोनी के पास हुआ. जहां एक स्कूल बस ने महिला टीचर को कुचल दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला टीचर की मौत पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. मृतक महिला टीचर की पहचान 35 वर्षीय शीतल के रूप में बताई जा रही है. school bus crushes female teacher
बताया जा रहा है कि शीतल 10 साल के अकेले बेटे की मां थी. मां की मौत से बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं साथ ही हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















