Lionel Messi पहुंचे भारत दौरे पर
फैंस ने किया जोरदार तरीके से स्वागत
चंडीगढ, 13 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) देश के फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार समाप्त हो चुका है। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) भारत दौरे पर आ चुके हैं. बीते देर रात उनका विमान कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए वहां मौजूद रहे. मेस्सी के कोलकाता पहुंचते ही उनके बहुचर्चित भारत दौरे की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। Lionel Messi
फुटबाल प्रेमियों की इस बेताबी और दीवानगी को भुनाने में आयोजक भी कोई सर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने मेसी से निजी तौर पर मिलने से लेकर उनके सम्मान करने के लिए 95 लाख रुपये तक के पैकेज तय कर दिए है।Lionel Messi
वहीं कॉर्पोरेट जगत के लोग मेसी का सम्मान करना चाहेंगे, तो उन्हें 95 लाख रुपये खर्च करने होंगे। शुक्रवार देर रात कोलकाता में कदम रखने के बाद मेसी शनिवार दोपहर विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन (सॉल्टलेक स्टेडियम) में अपने सम्मान में आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगे, जहां उन्हें देखने हुजूम उमड़ पड़ेगा। यहां भी समारोह के टिकट काफी महंगे होने के बावजूद ‘हॉट केक’ की तरह बिके हैं। Lionel Messi
कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली व बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद एक मैत्री मैच में भी हिस्सा लेंगे। सम्मान समारोह से पहले मेसी कोलकाता के लेक टाउन इलाके में निर्मित अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का भी उद्घाटन करेंगे। Lionel Messi
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























