
पंजाब मे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस का बडा एक्शन
इस जिले के जंगल से बरामद हुआ भारी हथियारों का जखीरा
चंडीगढ, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (क्च्यढ्ढ) और आईएसआई समर्थित आतंकी हरविंदर उर्फ रिंदा की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।
मानव खुफिया सूचना के आधार पर ्रत्रञ्जस्न की टीमों ने गुरदासपुर जिले के एक जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दो ्र्य-47 राइफलें, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगज़ीन, और दो क्क-86 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। यह पूरा हथियारों का जखीरा रिंदा के साथियों तक पहुँचाने की तैयारी में था, जिसे समय रहते जब्त कर लिया गया।






















