Kerala CM Oath: वीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 18 मई, (विश्ववार्ता) Kerala CM Oath केरलम में वीडी सतीशन ने कांग्रेस के भीतर अपने ताकतवर प्रतिद्वंद्वी के सी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला से आगे निकलकर सीएम की कुर्सी हासिल कर ली। सोमवार को उन्होंने 20 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली। सतीशन अब केसी वेणुगोपाल समर्थक विधायकों और रमेश चेन्निथला के प्रभाव वाले मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगे। केरल में ऐसी स्थिति पहले भी आ चुकी है।
इस कारण के. करुणाकरण को सिर्फ एक बार 5 साल का टर्म पूरा करने का मौका मिला। ए के एंटनी ने भी गुटबाजी से जूझते हुए पांच साल सरकार चलाई। इसके अलावा कांग्रेस का कोई चीफ मिनिस्टर 5 साल तक नहीं टिका। सतीशन के सामने कई चुनौतियां हैं। अगर वह पार्टी और सरकार के बीच संतुलन कायम नहीं रख पाए तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
यूडीएफ ने 10 साल पुरानी सरकार के फॉर्मूले पर IUML के पांच मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी है। बीजेपी ने इस हालात पर तंज कसते हुए कहा कि 63 अब 22 से कम है। बीजेपी का इशारा केसी वेणुगोपाल की तरफ था, जिनके समर्थन में 43 विधायक माने जाते हैं, जबकि वी डी सतीशन के पक्ष में IUML के 22 विधायक हैं। बीजेपी लगातार यह नैरेटिव गढ़ रही है कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीग बन रही है। कांग्रेस 60 विधायकों में से 40 उत्तरी और मध्य केरल से जीते हैं, जहां मुस्लिम और क्रिश्चियन आबादी जीत-हार का फैसला करती है। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस के 34 विधायक मुस्लिम वोटों के कारण जीते हैं। नए मुख्यमंत्री के तौर पर सतीशन को बीजेपी के नैरेटिव को खत्म करना होगा, वरना इसका असर राष्ट्रीय राजनीति में हो सकता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























