चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP की सरकार आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बढ़ती नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. अब ममता बनर्जी को उनकी ही करीबी ने बड़ा झटका दिया है. बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीकार ने बुधवार को TMC में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।काकोली घोष ने TMC संगठन में सभी पदों से अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा है. काकोली घोष ने सुब्रत बख्शी को लेटर लिखा, “पार्टी संगठन में सभी पद छोड़ रही हूं.” हालांकि, काकोली घोष ने अभी TMC की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है. यानी वो TMC सांसद बनी हुई हैं।. loksabha member kakoli ghosh resignation mamata banerjee party tmc all organizational posts
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/