
YouTuber Jyoti Malhotra को नहीं मिली High Court से राहत
चंडीगढ 8 मार्च (विश्व वार्ता): पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हिसार की YouTuber Jyoti Malhotra को अभी जेल में ही रहना होगा। 10 महीने बाद जेल से बाहर आने की उनकी उम्मीदें टूट गई हैं। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने ज्योति की बेल अर्जी खारिज कर दी है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ज्योति की बेल अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
ज्योति ने दलील दी थी कि इस मामले में उनके खिलाफ दर्ज FIR का कोई ठोस आधार नहीं है। ज्योति जासूसी गतिविधियों के आरोप में मई 2025 से जेल में हैं।
FIR के मुताबिक, यह मामला मई 2025 में मिली इंटेलिजेंस ब्यूरो की इनपुट रिपोर्ट से जुड़ा है। आरोप है कि 2023 में ज्योति मल्होत्रा एक पाकिस्तानी अधिकारी से मिली थीं। ज्योति पर भारत से जुड़ी सेंसिटिव जानकारी शेयर करने का आरोप है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
yootyoobar jyo






















