
Haryana IPS Suicide मामले को लेकर हटाए गए रोहतक एसपी को खापों ने दिया समर्थन
चंडीगढ, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा आईपीएस सुसाइड मामले को लेकर बडी खबर सामने आ रही है कि विभिन्न खापों के प्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के सदस्यों की पंचायत मानसरोवर पार्क में हुई। इसमें खाप ने आईपीएस पूरन सिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। साथ ही आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध भी किया।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि रविवार सुबह 11 बजे डीसी को ज्ञापन दिया।
खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की असमय मृत्यु अफसोसजनक है। सभी की संवेदनाएं पीडि़त परिवार के साथ हैं और उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।
लेकिन सरकार से आग्रह किया कि जातिवाद के चश्मे से इस मामले को न देखे। सिर्फ आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया जैसे ईमानदार अधिकारी पर एकतरफा कार्रवाई करना ठीक नहीं है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कर इंसाफ मिलना चाहिए।






















