
Haryana IPS Suicide Case : ADGP आत्महत्या मामले के बाद पोस्टमॉर्टम को लेकर लगातार विवाद बढता हुआ
31 सदस्यीय कमेटी ने 3 अधिकृत प्रवक्ता किए नियुक्त
कल रविदास भवन में बुलाई गई महापंचायत
चंडीगढ, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के सीनियर आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार के पोस्टमॉर्टम को लेकर विवाद लगातार बढता जा रहा है। आज दोपहर को डॉक्टर्स, फोरेंसिक एक्सपट्र्स और वीडियोग्राफी टीम चंडीगढ़ पीजीआई की मॉच्र्युरी में पहुंची, लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। Haryana IPS Suicide Case
वही बताया जा रहा है कि आईपीएस पूरन कुमार मामले को लेकर 31 सदस्यीय कमेटी ने 3 अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किए हैं, जो अब मीडिया को अधिकृत जानकारी देंगे। कमेटी ने कहा कि डीजीपी और एसपी के निलंबन के आदेश की प्रति आने के बाद ही वे किसी बात पर भरोसा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसपी को हटाना उनका उद्देश्य नहीं, बल्कि उसे बर्खास्त करना उनकी मांग है।
कमेटी ने हरियाणा सरकार पर लापरवाही और सहमति का आरोप लगाया है। सदस्यों ने कहा कि डीजीपी और एसपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही पोस्टमार्टम को लेकर फैल रही खबरों को झूठा बताया गया। परिवार ने कहा कि जो जानकारी वे देंगे, वही सही मानी जाए। कल रविदास भवन में महापंचायत बुलाई गई है।Haryana IPS Suicide Case
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























