भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से जीत दर्ज कर रच दिया बडा इतिहास
आकाश दीप के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत भारत ने एजबेस्टन में मिली हार का सिलसिला तोड़ा
शुभमन गिल ने वल्र्ड क्रिकेट मे मचाया तहलका
कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने
चंडीगढ, 7 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के बाद आकाश दीप की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हराया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। भारत के लिए यह बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत है क्योंकि इससे पहले टीम ने यहां पर कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने बर्मिंघम का तिलिस्म तोड़ा और एजबेस्टन में तिरंगा लहरा दिया।
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की।
ग्रैग चैपल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मैच में कुल 430 रन बनाए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल के नाम था। चैपल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1974 के टेस्ट मैच में कुल 380 रन बनाए थे, तब उन्होंने नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा एक टेस्ट मैच में नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए गिल 400+ रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
टेस्ट मैच में 400+ रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज
25 साल- शुभमन गिल
33 साल – मार्क टेलर
34साल- ब्रायन लारा
36 साल – कुमार संगकारा
37 साल- ग्राहम गूच
इतना ही नहीं शुभमन गिल सबसे कम मैच खेलकर टेस्ट मैच में 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. गिल ने केवल 34 टेस्ट मैच में इस कारनामे को अंजाम देने में सफलता हासिल कर ली है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि गिल के बाद जिस बल्लेबाज ने कम मैच खेलकर 400 + का स्कोर एक टेस्ट मैच में किया है वह बैटर इंग्लैंड के ग्राहम गूच हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए 79 टेस्ट मैच खेले थे.
तना ही नहीं शुभमन गिल सबसे कम मैच खेलकर टेस्ट मैच में 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. गिल ने केवल 34 टेस्ट मैच में इस कारनामे को अंजाम देने में सफलता हासिल कर ली है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि गिल के बाद जिस बल्लेबाज ने कम मैच खेलकर 400 + का स्कोर एक टेस्ट मैच में किया है वह बैटर इंग्लैंड के ग्राहम गूच हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए 79 टेस्ट मैच खेले थे.
कप्तान के तौर पर 4 पारियों के बाद सबसे ज़्यादा टेस्ट रन
585: शुभमन गिल
458: मार्वन अटापट्टू
449: विराट कोहली
429: सुनील गावस्कर
393: ग्रीम स्मिथ
367: स्टीव स्मिथ
पहले दो टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
585* – शुभमन गिल
449 – विराट कोहली
429 – सुनील गावस्कर
367 – स्टीव स्मिथ
























