India vs England के बीच तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन भारत हार की कगार पर
100 से पहले 7 बल्लेबाज लौटे पेवेलियन
इंग्लैंड जीत से 3 विकेट दूर, भारत को जीत के लिए इतने रन
चंडीगढ, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय टीम लॉड्र्स टेस्ट में इंग्लैंड से हार की कगार पर है। 193 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 95 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर हैं। यहां से भारतीय टीम को 98 रन की जरूरत है। उनका कैच जोफ्रा आर्चर ने अपनी ही गेंद पर लपका। इससे पहले केएल राहुल 58 गेंद में छह चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। उससे पहले ऋषभ पंत को आर्चर ने क्लीन बोल्ड किया था। पंत नौ रन बना सके थे। भारत को अब भी जीत के लिए 111 रन की जरूरत है। इस समय भारत का स्कोर 7 विकेट खोकर 97 रन है।
चौथे दिन इंग्लैंड ने 2/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ढाई सेशन ही बैटिंग कर सकी और 192 रन बनाकर सिमट गई। जो रूट ने 40 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले। नीतीश रेड्डी और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिया।
तीसरे ही सेशन में भारत ने अपनी आखिरी पारी शुरू कर दी। टीम ने 17.4 ओवर में ही 58 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। केएल राहुल 33 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके। करुण नायर ने 14, शुभमन गिल ने 6 और आकाशदीप ने 1 रन बनाया। इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला























