बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट पहुंचा रोमांचक स्थिति मे
क्या पांचवें दिन भारत रचेगा इतिहास ?
फील्डिंग में भारतीय टीम ने की कई गलतियां, भुगतना न पड जाये खामियाजा
मेलबर्न, 29 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू) मेलबर्न में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़त 333 रन पहुंच गई है।टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारतीय गेंदबाजों ने 173 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिरा दिए थे। नाथ लायन (41) और स्कॉट बोलैंड (10) ने 10वें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। दोनों नाबाद हैं। इनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 70 रन बनाए और कप्तान पैट कमिंस ने 41 रन की पारी खेली। अब तक मेलबर्न में सिर्फ एक बार 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया गया है।
जसप्रीत बुमराह ने 4 और मो. सिराज ने 3 विकेट लिए। फील्डिंग में भारतीय टीम ने गलतियां कीं। यशस्वी जायसवाल ने 3 कैच छोड़े।फिलहाल 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। पहला मुकाबला इंडिया ने 295 रन से जीता था, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता। तीसरा मैच ड्रॉ रहा था
इससे पहले कल नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। रेड्डी ने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। इसे उन्होंने पुष्पा स्टाइल में सेलिब्रेट किया। नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं। नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा में मौजूद हैं और यह मैच देख रहे हैं। अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।























