
India-France Ties: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बातचीत
जानिए किन अहम मुद्दों पर हुई बात ?
चंडीगढ़, 21 अगस्त: (विश्ववार्ता)India france : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फोन कर कई अहम मुद्दों पर बात की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, “मेरे मित्र- राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई.” फोन पर बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया
India france:
वहीं इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
India france
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























