

IND vs PAK Final: एशिया गेम्स के महामुकाबले के फाइनल में भारत व पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर जारी
पाकिस्तान को लगा चौथा बडा झटका, 16 ओवर का खेल खत्म
जानिये पाकिस्तान को जीत के लिए कितने रन चाहिए
चंडीगढ 03 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता)भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने सैम अयूब को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। अयूब 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
अयूब ने हसन नवाज के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 87 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल अब्दुल समद और हसन नवाज क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 129 रन है। पाकिस्तान को 30 गेंद में 82 रन की जरूरत है।
यह भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक वर्मा ने 28 बॉल पर 61 और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। Asian games cricket final india pakistanऔर खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/