
दिल्ली, 16 फरवरी,(विश्ववार्ता) T20 World Cup भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं जीत हासिल कर ली है।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 8 मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए और पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।T20 World Cup
पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में 114 रनों पर सिमट गई और उन्हें 61 रनों से हार मिली। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ये भारत के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है और वे 8 बार हार चुके हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कब-कब हराया है। T20 World Cup
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























