

ICC T20 World cup : India ने पाकिस्तान को दिया विशाल टारगेट
ईशान की तूफानी फिफ्टी
दिल्ली, 15 फरवरी,(विश्ववार्ता) IND vs PAK: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। ईशान के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया।
पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट। कप्तान सलमान अली आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को एक-एक विकेट मिले IND vs PAK:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























