भारत-पाक तनाव के मद्देनजऱ पंजाब मे आज भी बंद है इस जिले मे स्कूल
स्थानीय प्रशासन की अपील
चंडीगढ, 14 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला गुरदासपुर के सरहद के साथ लगते 4 गांवों के स्कूलों में 14 मई यानी आज छुट्टी रहेगी। उक्त आदेश डी.सी.दलविंदरजीत द्वारा जारी किए गए है। जानकारी के अनुसार गांव जोड़ा, सकरी, रामपुर और ठाकुरपुर में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा जिले के सभी स्कूल आम जैसे खुलेंगे।
भारत-पाक तनाव के मद्देनजऱ जिलों की निगरानी और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी गुरकीरत किरपाल सिंह ने जिला प्रशासनिक परिसर, गुरदासपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर युद्ध-जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफ़वाहों पर विश्वास न करें, शांत रहें और प्रशासन का सहयोग करें।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्कूलों द्वारा दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा में सहयोग करें। सभी आवश्यक संसाधन और निर्देश संबंधित स्कूलों द्वारा समय-समय पर साझा किए जा रहे हैं।
गुरदासपुर जिले के चार सीमावर्ती गांवों के स्कूलों को 20 मई तक बंद रखने का निर्णय एहतियातन लिया गया है। हालांकि युद्धविराम के बाद स्थिति शांत है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बच्चों की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही।






















