
Himachal Pradesh की सुक्खु सरकार ने किया बडा प्रशासनिक फेरबदल
18 एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश किए जारी
चंडीगढ, 20 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार अवकाश के दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस अधिकारी के तबादला आदेश रद कर 18 एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए। इसके साथ ही तीन अधिकारियों के पूर्व तबादला आदेश रद कर दिए गए।
आईएएस अधिकारी एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग के प्रबंध निदेशक राज्य औद्योगिक विकास निगम के पद पर तबादला आदेश को निरस्त कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के पद को लेकर तीसरी बार बदलाव किया गया है। अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण शिल्पी बैक्टा से सचिव राज्य निर्वाचन आयोग का कार्यभार वापस लेने के बाद अब दोबारा राज्य चुनाव आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। Sukhu government of Himachal Pradesh
प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिन एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश और अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उनमें एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार को आयुक्त नगर निगम मंडी, एसी टू डीसी हमीरपुर चिराग शर्मा को एसडीएम चंबा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला सुरेंद्र कुमार कटोच को एसडीएम सलूणी, एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह को संयुक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला लगाया है।
प्रबंध निदेशक सामान्य औद्योगिक निगम भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक औद्योगिक विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला डॉ. (मेजर रिटायर्ड) विशाल शर्मा को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज टांडा, सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की सोलन संजीव कुमार को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, पदभार का इंतजार कर रहे डॉ. अमित गुलेरिया को अतिरिक्त सचिव जल शक्ति विभाग लगाया है।
वह अतिरिक्त सचिव तकनीकी शिक्षा विकास सूद को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे। पदभार का इंतजार कर रहे राम प्रसाद को संयुक्त सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर डॉ. अवनिंद्र कुमार को रजिस्ट्रार चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, रमन घरसंघी को संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग लगाया गया है वह आईएएस शुभकरण सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।
अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज नाहन डॉ. पूनम को एसी टू डीसी सोलन, पदभार का इंतजार कर रहे गौरव महाजन को अतिरिक्त निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल, अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज टांडा अंकुश शर्मा को सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, पदभार का इंतजार कर रही अपराजिता चंदेल को मंडी नगर निगम की संयुक्त आयुक्त, एसडीएम कुफरी के लिए तब्दील किए गए विश्वमोहन देव चौहान को कार्यकारी निदेशक हिमाचल प्रदेश पद परिवहन निगम शिमला, राजीव ठाकुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) हमीरपुर लगाया है।
सरकार ने सिद्धार्थ आचार्य के कार्यकारी निदेशक एचआरटीसी शिमला, कपिल तोमर के संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और पद्मा के एसडीएम उदयपुर के पद पर किए गए तबादला आदेश रद कर दिए हैं। Sukhu government of Himachal Pradesh
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















