
Himachal Pradesh में मणिमहेश यात्रा पर मौसम की मार,हिमाचल की मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रोक
नई दिल्ली, 17 सितंबर (विश्व वार्ता) – हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है। मणिमहेश और गौरीकुंड इलाकों में बारिश के साथ-साथ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भरमौर के ADM विकास शर्मा ने यात्रा रोकने की पुष्टि की है। प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार सुबह से भरमौर के निचले इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई है। Manimahesh Yatra Suspended Due to Rain and Snowfall in Himachal Pradesh
प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है। मौसम ठीक होने और हालात सुरक्षित होने के बाद यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक हजारों तीर्थयात्री पवित्र डल झील में स्नान कर चुके हैं। इस बीच, बड़ा शाही स्नान 18 सितंबर को दोपहर 1 बजे शुरू होगा और 19 सितंबर को दोपहर 3:28 बजे तक चलेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























