
High Court ने कुल इतने MLA को भेजा नोटिस , जानें क्या हैं आरोप
नई दिल्ली, 19 फरवरी,(विश्ववार्ता) पटना High Court ने बिहार विधानसभा के 42 MLA को नोटिस भेजा है। इनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के MLA शामिल हैं।
आरोप है कि इन लोगों ने नॉमिनेशन के दौरान भरे गए एफिडेविट में कई बातें छिपाई थीं। इतना ही नहीं, कुछ MLA पर वोटिंग प्रोसेस में गड़बड़ी का भी आरोप लगा है। कुछ महीने पहले चुनाव हारने वाले कैंडिडेट्स ने पिटीशन फाइल की थी। इस मामले की आज कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने इन 42 MLA से लिखकर जवाब देने को कहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार का नाम भी शामिल है। इनके अलावा, मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, जेडीयू MLA चेतन आनंद, आरजेडी MLA अमरेंद्र प्रसाद समेत 42 MLA शामिल हैं। High Court
कोर्ट ने कहा है कि नॉमिनेशन के दौरान फाइल किया गया एफिडेविट डेमोक्रेटिक सिस्टम का एक अहम हिस्सा है। वोटर्स को कैंडिडेट्स के बैकग्राउंड, एसेट्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में सही जानकारी मिलनी चाहिए। अगर यह जानकारी गलत दी गई है, तो यह एक गंभीर मामला है। sends notice
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















