
हरियाणा सरकार ने 2023 बैच के IAS अफसरों की नियुक्ति की
देखें कौन कहां रहेगा
नियुक्तचंडीगढ, 25 जुलाई (विश्ववार्ता): हरियाणा सरकार ने 7 ट्रेनी IAS अफसरों की नियुक्ति की है। ये सभी आईएएस अफसर 2023 बैच के हैं। जिन्हें अब सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) लगाया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अंकिता पंवार को नूंह SDO, अनिरुद्ध यादव को नारनौल SDO और हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड का डिप्टी CEO व अभिनव सिवाच को पिहोवा SDO नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार ट्रेनी IAS आकाश शर्मा को टोहाना SDO, कनिका गोयल महेन्द्रगढ़ SDO, योगेश सैनी को चरखी-दादरी SDO और रवि मीणा को तोशाम SDO नियुक्त किया गया है। इससे पहले इन जगहों पर SDO के चार्ज HCS अधिकारियों के पास थे। जिन्हें रिलीव किया गया है। कहा गया है कि, रिलीव किए गए HCS अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर बाद में आदेश जारी किया जाएगा






















