
Haryana के नए Governor असीम कुमार घोष आज लेगे राज्यपाल पद की शपथ
कहा मैं यहाँ एक मिशन और उद्देश्य के साथ आया हूँ
चंडीगढ, 21 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा के मनोनीत गवर्नर असीम घोष (81) सोमवार यानी आज यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। वह बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू राज्यपाल को शपथ दिलायेगें।
हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष ने चंडीगढ़ में कहा कि मैं यहाँ एक मिशन और उद्देश्य के साथ आया हूँ। मेरा मिशन हरियाणा के लोगों की सेवा करना है। इसके अलावा यह भी मेरी जिम्मेदारी है कि मैं विपक्ष के नेताओं के विचारों और भावनाओं को सुनूँ। सोमवार यानि की 21 जुलाई को असीम घोष राज्यपाल पद की शपथ लेंगे ।
बता दें कि प्रो. असीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रो. असीम घोष प्रदेश के 19वें राज्यपाल हैं। घोष निवर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की जगह ली है। असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रो. असीम घोष 1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वे मूल रूप से हावड़ा के रहने वाले हैं






















