Haryana Assembly Election को लेकर priyanka gandhi ने बीजेपी पर साधा निशाना
विनेश फोगाट के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का आज जुलाना में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विनेश फोगाट ने प्रियंका गांधी को गदा भेंट कर सम्मानित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बहनों और भाइयों राम-राम। हरियाणा प्रदेश किसानों का प्रदेश है। आठ साल पहले मेरी बेटी 15-16 साल की थी, तब मेरी बेटी हरियाणा के लिए बास्केटबॉल खेली। जब उसको यहां आना था, सर्दी का समय था, मैं चाहती थी कि वह यहां आए। मैं यहां आई, जींद के पास के जगह थी, जहां कोचिंग सेंटर था।
इस दौरान उन्होंने रोजगार, अग्निवीर, किसान कल्याण समेत मुद्दों पर भाषण देते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने हर स्तर पर लोगों के साथ धोखा किया है।
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई जैसा मौका फिर आ गया है। आज ये लड़ाई आपकी है, जो अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है। आपको खड़ा होना होगा, अपने अंदर झांकना होगा और देखना होगा कि क्या हो रहा है। प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार केवल मुट्ठीभर उद्योगपतियों के लाभ के लिए काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि रोजगार पैदा करने में केदं्र सरकार असमर्थ है, क्योंकि इस सरकार ने सबकुछ अंबानी-अदाणी को दे दिया है।























