Haryana-Delhi पर बाढ़ का खतरा,यमुना से सटे हरियाणा के 6 जिलों में बढ़ा खतरा
हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली बॉर्डर तक 100 गांवों में हाई अलर्ट
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) Haryana , Delhi weather News: हरियाणा में सुबह से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, करनाल और सोनीपत में रुक-रुककर बारिश हो रही है। झज्जर में भी बूंदाबांदी हुई। लगातार बारिश से प्रदेश में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। Haryana के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से लगातार बढ़ रहा पानी यमुना को विकराल बना रहा है।
haryana charkhi dadri news haryana weather havy rain
बढ़ते जलस्तर के कारण बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने से दिल्ली और हरियाणा के कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हथिनीकुंड बैराज पर आज सुबह इस प्रकार पानी छोड़ा गया।
Haryana इस वक्त यमुना के उफान से जूझ रहा है। उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलने वाली यह नदी लगभग 320 किलोमीटर का सफर हरियाणा में तय करती है और रास्ते में 6 जिलों, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल को अपनी चपेट में ले रही है।
haryana charkhi dadri news haryana weather havy rain
4 बजे 1 लाख 65 हजार क्यूसेक
- 5 बजे 1 लाख 95 हजार
- 6 बजे 2 लाख 38771
- 7 बजे 2 लाख 72745
- 8 बजे 3 लाख 11032
- 9 बजे 3 लाख 29313
- 10 बजे 3 लाख 21653
- 11 बजे 3 लाख 19367
- 12 बजे 3 लाख 23180
- 1 बजे 3 लाख 18606
- 2 बजे 3 लाख 22416
- 3 बजे 2लाख 96810
- 4 बजे 2 लाख 93840
- 5 बजे 2 लाख 92365
- 6 बजे 2 लाख 63317
-
Read more news: www.wishavwarta.in
























