हरियाणा में CET टेस्ट आज से, इंतजामों की भी होगी परीक्षा
सभी बस स्टैंडों से निकली बसें, 10 बजे शुरू होगा एग्जाम
अभ्यर्थी पेपर देने से पहले जान लें जरूरी बातें, वरना सेंटर पर हो सकती है परेशानी
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा में आज (26 जुलाई) से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) शुरू होने जा रहा है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ग्रुप-C की पोस्ट के लिए 2 दिन में 4 शिफ्ट में एग्जाम ले रहा है। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक होगा।
- एग्जाम 26 और 27 जुलाई को दो-दो शिफ्टों में होगा। 26 जुलाई को पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। दूसरे दिन यानी 27 जुलाई को भी एग्जाम का यही शेड्यूल रहेगा।
- अभ्यर्थी एग्जाम टाइम से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
- अभ्यर्थी केवल एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट आउट और पहचान पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र में जा सकेंगे।
- एग्जाम सेंटर पर इस बार अमृतधारी सिखों को धार्मिक चिह्न पहनने की छूट रहेगी।
- महिलाओं को मंगलसूत्र पहनने की छूट रहेगी।
- सीईटी एग्जाम सेंटर में पेन-पेपर या पेंसिल लेकर नहीं जाना है। आयोग की ओर से पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
- एग्जाम हॉल में घड़ी पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हर एग्जाम हॉल घड़ी लगाई जाएगी।
- अभ्यर्थी मोबाइल, ईयर फोन, हैंड वॉच, अंगूठी एग्जाम सेंटर पर नहीं ले जा सकेंगे।
- एग्जाम के लिए 1 घंटा 45 मिनट का टाइम अभ्यर्थियों के लिए तय किया गया है।
- एग्जाम में 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक के चार विकल्प होंगे।
- परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर अभ्यर्थी 5 साल तक HSSC का कोई भी एग्जाम नहीं दे पाएगा।
- अभ्यर्थी एग्जाम में मोबाइल और बैग लेकर आते हैं तो एग्जाम सेंटर के गेट पर या रूम के बाहर उन्हें रखने की सुविधा मिलेगी।
- हिम्मत सिंह स्पष्ट कर चुके हैं कि अभ्यर्थी परीक्षा के बाद OMR शीट की अभ्यर्थी प्रति और प्रश्न पुस्तिका ले जा सकते हैं। हालांकि चेयरमैन ने यह भी कहा है कि इस बात का ध्यान रखें कि जब तक CET की चारों शिफ्टों के पेपर पूरे नहीं हो जाते, तब तक इसका विश्लेषण न करें।























