
Haryana Budget Session के 5वें दिन भी हुआ खूब हंगामा
चंडीगढ, 26 फरवरी विश्ववार्ता) Haryana Budget Session हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज 5वां दिन है। कार्यवाही सुबह 11 बजे से प्रश्नकाल से शुरू हुई। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह हुड्डा की बेटी गायत्री हुड्डा को रिश्तेदार बताने का मुद्दा उठाया।
इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, मैं कल भी इसी बात पर था। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता था, लेकिन मुझे यह कहा गया कि आप नाम लो। मैंने एक अखबार की कटिंग दिखाकर इस पूरे मामले का जिक्र किया था। इसमें मेरा एक शब्द नहीं है। अगर गलत छपा था तो आपने तब कार्रवाई क्यों नहीं कराई। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया तो डिप्टी स्पीकर ने कहा, वैसे प्रिबलेज मोशन का कोई क्लास बनता नहीं है, इस पर फैसला स्पीकर ही लेंगे। Haryana Budget Session
शाम को गवर्नर एड्रेस पर चर्चा के दौरान बुढ़ापा पेशन और राम मंदिर पर हंगामा हुआ। मंत्नी बेदी ने कहा कि इनकी सरकार में 100-200 रुपए पेंशन लेने के लिए बुजुर्गों को लाइन में लगना पड़ता था। हमारी सरकार पेंशन का पैसा उनके खातों में पहुंच जाता है।
विपक्ष के साथी मंदिर बनाने की तारीख पूछते थे। लो, अब तारीख भी आ गई, मंदिर भी बन गया। अयोध्या में केवल राम मंदिर नहीं बनाया, वहां जो एयरपोर्ट बना है, वह भी भगवान वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। इसे लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने रोकते हुए कहा कि विपक्ष ना अपना बढ़ाए और ना मेरा। मंत्री को अपनी बात पूरी करने दे। Haryana Budget Session
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















