
Haryana BJP ने बुलाई विधायक दल की बैठक
सीएम नायब सैनी करेंगे बैठक की अध्यक्षता
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) हरियाणा भाजपा ने कल यानी की मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सैनी करेंगे। बैठक में सभी विधायक व मंत्री मौजूद रहे। बैठक में सीएम नायब सैनी इन सभी से नौ महीने की सरकार का फीडबैक लेंगे। इस मीटिंग में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे।
वहीं बीजेपी पहले ही अपने विधायकों और नेताओं को विधानसभा चुनाव में हारी 42 सीटों को जीत में बदलने का टास्क दे चुकी है। बैठक को लेकर सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया है। मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सैनी, विधायकों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। उनसे फील्ड की रियल्टी जानेंगे ताकि किसी स्तर पर कमियां हैं तो उन्हें दूर किया जा सके। इसी तरह से 2024 के संकल्प-पत्र में किए गए वादों को लेकर भी बातचीत हो सकती है।






















