Harmanpreet के कप्तानी से रिटायरमेंट पर पंजाब CM Mann का बड़ा बयान
चंडीगढ 06 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने 2025 ODI महिला वर्ल्ड कप, एशिया कप और हाल ही में जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गोल्ड मेडल दिलाए, ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से अपने इस्तीफे की घोषणा की।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हरमनप्रीत के कप्तानी से रिटायरमेंट पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट किया कि “भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से रिटायरमेंट पर, हम पंजाब की बेटी हरमनप्रीत कौर के शानदार कप्तानी कार्यकाल को सलाम करते हैं। हरमनप्रीत के नेतृत्व में, भारतीय टीम ने ग्लोबल लेवल पर कई नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और देश का नाम रोशन किया है। पूरे पंजाब को हमारी इस टैलेंटेड बेटी पर गर्व है। एक खिलाड़ी के तौर पर आपकी अगली पारी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























