Punjabi Singer Buta Mohammad का एक्सीडेंट! कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने मारी टक्कर
चंडीगढ 06 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाबी सूफी सिंगर बूटा मोहम्मद की कार का आज एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के समय सिंगर बूटा मोहम्मद अपने परिवार के साथ कार में मौजूद थे। हालांकि, कार में सवार किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन एक्सीडेंट की वजह से उनकी कार बुरी तरह डैमेज हो गई। Punjabi Singer Buta Mohammad
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, यह एक्सीडेंट जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सुच्ची गांव में स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास हुआ। सोमवार शाम को पंजाबी सूफी सिंगर बूटा मोहम्मद अपने परिवार के साथ फगवाड़ा से जालंधर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रॉले ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गईं। हालांकि, एक्सीडेंट में बूटा मोहम्मद और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एक्सीडेंट के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर एक्सीडेंट की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया गया। पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























