Big Breaking News : Gujarat के वडोदरा में ब्रिज टूटा , मौके पर अफरा-तफरी
कई वाहन नदी में गिरे, राहत-बचाव कार्य के लिए NDRF बुलाई गई
चेतावनी के बाद भी पुल पर आवाजाही बंद नहीं हुई
चंडीगढ, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि गुजरात में महिसागर नदी पर बना ब्रिज ढह गया है. पुल के ढहने से अब तक 5 वाहन उसमें गिर चुके हैं. 8 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोगों को बचा लिया गया है. यह पुल 1985 में बना था. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजकर जांच सौंप दी है।
पुल के ढहने की घटना पर सडक़ एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने कहा, “हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है। इस पुल के गिरने से जो 5 वाहन नदी में गिरे हैं, उनमें से दो ट्रक पूरी तरह से नदी में समा गए, जबकि एक टैंकर आधा लटका रह गया. पुल के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।
बता दें कि यह पुल 1981 में बनकर 1985 में खोला गया था, लेकिन समय के साथ इसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी. स्थानीय विधायक चैतन्य सिंह झाला ने पहले ही इस पुल के लिए चेतावनी दी थी और नए पुल की मांग की थी. बावजूद इसके, पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद नहीं की गई. अब सरकार ने 212 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है और इसके लिए सर्वेक्षण भी कराया जा चुका है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच का आदेश दिया है. हादसे के तुरंत बाद अधिकारी सक्रिय हुए और नदी में गिरे वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया गया. साथ ही तैराकों ने शवों को बाहर निकालना शुरू किया।























