
BIG NEWS: Sidhu Moosewala’s के परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज
पढ़ें डिटेल्स
मानसा, दिल्ली, 16 फरवरी,(विश्ववार्ता) पंजाब के सिंगर Sidhu Moosewala’s की मां चरण कौर के बयानों के आधार पर मानसा पुलिस ने एक कंपनी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब से जुड़े चैनल की कमाई का है।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने चैनल की कमाई को लेकर मानसा में SSP ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था, उनका आरोप था कि कंपनी उनके साथ धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी के मालिक उनके दिवंगत बेटे सिद्धू मूसेवाला की कमाई का गबन कर रहे हैं और उन्हें कमाई का हिसाब नहीं दिया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने करीब 30 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया था।
इस विरोध प्रदर्शन के बाद आज पुलिस ने कार्रवाई की। चरण कौर के बयानों के आधार पर मानसा के सदर पुलिस स्टेशन ने वन डिजिटल कंपनी, गुरप्रीत सिंह और शब्बीर मोमिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां यह भी बता दें कि बलकौर सिंह ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बंटी बैंस पर भी आरोप लगाए थे, लेकिन अब एक FIR सामने आई है जिसमें उनका नाम नहीं है।
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके कई गाने उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए हैं, जिनमें “वॉर”, “मेरा ना” और “SYL” जैसे गाने शामिल हैं, जो ग्लोबल चार्ट में टॉप पर रहे। उनके यूट्यूब चैनल को 600 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। परिवार का दावा है कि यह उनके बेटे की मेहनत का फल है, जिस पर सिर्फ उसके माता-पिता का हक है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















