
राधिका यादव हत्या मामला: पिता दीपक यादव को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
पुलिस हत्या मामले की गहनता से कर रही है जांच
चंडीगढ, 12 जुलाई (विश्ववार्ता)हरियाणा मे राधिका यादव हत्या मामले में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। कोर्ट ने राधिका के पिता, दीपक यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, गुरुग्राम पुलिस ने दीपक यादव को अदालत में पेश किया था और उनसे 2 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक दिन की रिमांड दी थी। हालांकि, अब दीपक यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गुरुग्राम पुलिस इस हत्या मामले की गहनता से जांच कर रही है और अब तक सिर्फ दीपक यादव को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि इस मामले के हर पहलू को समझा जा सके।
इससे पहले, दीपक यादव के एक दोस्त ने यह दावा किया था कि दीपक ने पुलिस को बताया था कि उसे गांववाले ताने मारते थे और कहते थे कि वह अपनी बेटी की कमाई पर जी रहा है। हालांकि, दीपक यादव के दोस्त ने इसे पूरी तरह से गलत बताया। उनका कहना था कि दीपक यादव गांव में बहुत रसूखदार था और पैसों की कमी नहीं थी, तो यह ताना मारने की बातें बेबुनियाद हैं।






















