लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूक गई टीम इंडिया
जडेजा की मेहनत गई बेकार, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में भारत को थमाई हार
चंडीगढ, 15 जुलाई (विश्ववार्ता)लॉर्ड्स टेस्ट मैच के अंतिम दिन मेजबान इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 22 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसके जवाब में टीम इंडिया अंतिम दिन 170 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में अब 2-1 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने बर्मिंघम में टेस्ट में जीत हासिल कर दमदार वापसी की थी, लेकिन लॉर्ड्स में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में होने के बावजूद खेल के अंतिम दिन पिछड़ गई। भारतीय टीम ने खेल के चौथे के दिन अंतिम सेशन में 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए थे, यही से मैच इंग्लैंड की तरफ मुड़ गया और भारतीय टीम फिर वापसी नहीं कर पाई। चौथी पारी में केएल राहुल और रविंद्र जडेजा को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज क्रीज समय नहीं बिता सके।
इंडिया के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 181 गेंद में 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल ने भी 39 रनों का योगदान दिया। टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद करुण नायर ने जरूर कुछ देर के लिए क्रीज पर समय बिताया, लेकिन लापरवाही भरा शॉट खेलकर वह आउट हो गए। वहीं कप्तान शुभम गिल भी सिर्फ 5 रन ही बना सके जबकि ऋषभ पंत ने 8 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हुए। मध्यक्रम में वाशिंगटन सुंदर (0) और नीतीश कुमार रेड्डी (14) ने लापरवाही भरा शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड के लिए एक बार फिर से जोफ्रा आर्चर ने अपनी पेस और सटीक लाइन लेंथ से कमाल दिखाया। खास तौर से नई गेंद से टीम इंडिया के खिलाफ बहुत ज्यादा घातक साबित हुए। आर्चर चौथी पारी में इंग्लैंड के लिए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पारी में भी 2 विकेट झटके थे। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स के खाते में भी 3 विकेट आया। स्टोक्स ने पहली पारी में भी 2 विकेट अपने नाम किए थे। ब्रायडन कार्स और क्रिस वोक्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को मुश्किल में डालने का काम किया।























