
मान सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत अब तक ₹2400 करोड़ जारी : Dr. Baljeet Kaur
बुढ़ापा पेंशन के तहत 23 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रहा है लाभ
“हमारे बुज़ुर्ग हमारा मान” — मान सरकार बुज़ुर्गों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री Dr. Baljeet Kaur ने जानकारी दी है कि पंजाब सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत अब तक ₹2400.70 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 23 लाख से अधिक लाभार्थियों को नियमित रूप से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बुढ़ापा पेंशन योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में ₹4100 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया है, ताकि प्रत्येक बुज़ुर्ग को समय पर उसकी पेंशन प्राप्त हो सके। Dr. Baljeet Kaur
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुज़ुर्गों को राज्य का गौरव मानती है, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मान सरकार हर बुज़ुर्ग की गरिमा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। यह पेंशन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बुज़ुर्गों के प्रति सरकार के सम्मान और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।Dr. Baljeet Kaur
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि “हमारे बुज़ुर्ग हमारा मान हैं”, इसलिए उनकी पेंशन समय पर जारी की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक योग्य लाभार्थी तक योजना का लाभ सुनिश्चित रूप से पहुँचाया जाए। Dr. Baljeet Kaur
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















