Delhi में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने
दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार
दोनों की मौत
चंडीगढ, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया, दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना पश्चिमी दिल्ली के ख्याला बी ब्लॉक में हुई, जहां दोनों अपने परिवारों के साथ रहते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना ने दिल्ली में बढ़ती हिंसक वारदातों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।























