Donkey Route case: ED ने ‘डंकी रूट’ मामले में पंजाब, हरियाणा में मारे छापे
दोनों राज्यों में 11 स्थानों पर ली गई तलाशी
चंडीगढ, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस साल अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पित किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े ‘डंकी रूट’ मामले की धन शोधन की एक जांच के सिलसिले में पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को फिर छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मनसा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र और करनाल में सात स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तलाशी ली जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि दो राज्यों में 11 शहरों-पंजाब में अमृतसर, संगरूर, पटियाला और मोगा तथा हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में संदिग्धों और एजेंटों के कार्यालयों व आवासों की पीएमएलए के तहत तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि धन शोधन का यह मामला पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा उन यात्रा/वीजा एजेंटों और बिचौलियों के खिलाफ दर्ज 17 प्राथमिकियों से उपजा है, जिन्होंने अवैध रूप से अमेरिका जाने के इच्छुक विभिन्न लोगों के साथ धोखाधड़ी की।























