
CJP Protest: Sansad March पर Diljit Dosanjh का पहला बड़ा बयान आया …
चंडीगढ, 21 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कल पार्लियामेंट की ओर मार्च के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जो हुआ है वह बहुत बुरा है। आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध के समर्थन में अपने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटस शेयर करते हुए यह बात कही। daljit dosanjh statement regarding
दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में कहा, “आज जो हुआ वो बहुत बुरा है.. स्टूडेंट्स के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए.. मैं अधिकारियों से रिक्वेस्ट करता हूं कि स्टूडेंट्स की मांगें सुनें.. लोगों की आवाज़ भगवान की आवाज़ होती है…मुझे पहले भी कई बार एंटी-नेशनल का टैग लग चुका है.. अब भी मुझे एंटी-नेशनल ही कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद.. मुझे बहुत कुछ सुनना पड़ा और लीगल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा.. जिसके बारे में मैं बात भी नहीं कर सकता.. बाकी भगवान सब देख रहे हैं, बाबा भली करू’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in






















