मैक्लोडगंज में दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाया जायेगा भव्य तरीके से
मुझे उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा:दलाई लामा
दलाई लामा मंदिर को सजाया गया है भव्य तरीके से
चंडीगढ, 6 जुलाई (विश्ववार्ता)तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर मैक्लोडगंज स्थित मुख्य मंदिर में केक कटेगा। अपने 90वें जन्मदिवस से पूर्व आयोजित इस विशेष आयोजन में दलाई लामा ने कहा, “कई भविष्यवाणियों और संकेतों के अनुसार मुझे महसूस होता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर (बौद्ध करुणा के देवता) का आशीर्वाद है। मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। मुझे आशा है कि मैं अभी 30-40 वर्ष और जीवित रहूंगा। आपकी प्रार्थनाएं अब तक फलदायी रही हैं।”
इसमें धर्मगुरु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दलाई लामा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है, तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्योत्सो ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि उन्हें अगले 30 से 40 वर्षों तक जीवित रहने की आशा है।






















